नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु तैयारियां प्रारम्भ।

आर0ओ0, ए0आर0ओ0 का हुआ प्रथम प्रशिक्षण जानी बारीकियां।
सतर्कता बरतने के साथ ही निष्पक्ष होकर निभाएं अपना उत्ततारदायित्व।
ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
06 दिसंबर 2022
जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा विकास भवन सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों को दृष्टिगत आयोजित आर0ओ0 एवं ए0आर0ओ0 प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रशिक्षण के दौरान सभी को निर्वाचन के अंतर्गत नामांकन, स्क्रूटनी, आदि बिंदुओं पर की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में विस्तार से बताया गया एवं प्रशिक्षण में जानकारी करते हुए उनके द्वारा बताई गईं समस्याओं का समाधान भी देते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जाने, उनकी जांच व निर्विरोध निर्वाचन किये जाने हेतु अध्यक्ष व सदस्य नगर पालिका व पंचायत पद हेतु प्रथक प्रथक की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी गयी एवं प्रश्रोत्तरी की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन जनतंत्र का महत्वपूर्ण अंग है, जिसमें सभी का पूर्ण निष्पक्ष सहयोग अनिवार्य है, एवं इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही की जायेगी।
प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) जे पी गुप्ता, जिला विकास अधिकारी एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार पाण्डेय, समस्त आर0ओ0, ए0आर0ओ0 उपस्थित थे।