उत्तर प्रदेश
वरिष्ठ पत्रकार अवध दीक्षित की माता जी का निधन !

- 97 वर्ष की अवस्था में परलोक गमन
- ग्राम पंचायत तेजपुर की थीं पूर्व प्रधान
25 मई
कानपुर। वरिष्ठ पत्रकार अवध दीक्षित की माता जी एवं पूर्व ग्राम प्रधान लीला देवी दीक्षित (97) का बीते गुरुवार को उनके गांव तेजपुर में निधन हो गया।
परिजनों ने बताया कि माता जी ने गुरुवार की सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में परलोक गमन किया। बताया कि माता जी 87 वर्ष की आयु में वर्ष 2010 से लेकर 2015 तक पतारा विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत तेजपुर/कुंवरपुर की ग्राम प्रधान भी रही। गांव की जनता ने उनको भारी बहुमत से विजयी बनाया था। उन्होंने ग्राम पंचायत तेजपुर/कुंवरपुर की पहली महिला ग्राम प्रधान बनने का गौरव हासिल किया।
बताया कि माता जी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। जेष्ठ पुत्र अवध दीक्षित जाने माने पत्रकार और उत्कृष्ट रावण अभिनेता हैं। जबकि, दूसरे पुत्र एसके दीक्षित व्यवसाई एवं छोटे पुत्र बीके दीक्षित गवर्मेंट बिल्डिंग कांटेक्टर हैं।
वर्तमान में उनकी बडी बहू अर्चना देवी दीक्षित पत्नी अवध दीक्षित (पत्रकार) ग्राम पंचायत तेजपुर/कुंवरपुर की ग्राम प्रधान हैं।
अवध दीक्षित की माता जी के निधन की खबर पाकर भारी संख्या में लोगों ने उनके आवास ग्राम तेजपुर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इनमें घाटमपुर की विधायक सरोज कुरील, पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान, पुरुषोत्तम श्रीराम एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन मनोज भदौरिया, भाजपा नेता विजय सचान, नगर पालिका परिषद घाटमपुर के सभासद विवेक शुक्ला समेत पत्रकारों और अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
माता जी का अन्तिम संस्कार महाराजपुर (कानपुर) के ड्योडी घाट स्थित गंगा तट पर किया गया।
फोटो – पूर्व ग्राम प्रधान लीला देवी दीक्षित तेजपुर।