खेत खलिहान

स्ट्रॉबेरी की खेती किसानों के लिए हो रही वरदान साबित

क्षेत्र के ग्राम रानीपुर में की जा रही है स्ट्रॉबेरी की खेती.

जीटी-7, ओमकैलाश राजपूत संवाददाता फफूंद। 24 मई 2024 .#फफूंद,औरैया

जनपद के विकासखंड भाग्यनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत रानीपुर में एक किसान द्वारा स्ट्रॉबेरी की खेती का उत्पादन कर लाभ कमाया जा रहा है। इस खेती से किसान को अच्छा लाभ हो रहा है। स्ट्रॉबेरी की फसल नगदी खेती (फसल) है, इसके प्रति यदि किसानों का रुझान बढे तो वह अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं।

उपरोक्त गांव में तत्कालीन जिला अधिकारी ने स्ट्रॉबेरी फसल का निरीक्षण कर संबंधित किसान की सराहना की थी। क्षेत्र में खेती के लिए प्रोत्साहन दिया था। .संजीव शुक्ला ग्राम रानीपुर ब्लॉक भाग्यनगर औरैया ने जीटी-7, फफूंद संवाददाता ओम कैलाश राजपूत को जानकारी देते हुए बताया कि उनके भाई फल संरक्षण अधिकारी हैं उन्हीं के सुझाव पर स्ट्रॉबेरी फसल (खेती) का उत्पादन कर रहे हैं, फसल की लागत 1 एकड़ में लगभग 6 लाख की आ जाती है।

तैयार फसल की बिक्री के लिए मंडी नहीं होने के कारण चकरपुर कानपुर मंडी ले जाना होता है, लागत निकालने के बाद कमोवेश 06 लाख का मुनाफा होता है।

यह फसल गर्मी आते ही माह अप्रैल में खत्म हो जाती है। स्ट्रॉबेरी की फसल से किसान अधिक लाभ कमा सकते हैं।

आगे उन्होंने बताया कि स्ट्राबेरी की फसल अक्टूबर माह में प्लांटेशन किया जाता है, और मार्च माह से पहले खत्म हो जाती है। लगभग दो से तीन महीने में तैयार हो जाती है। एक एकड़ में लगभग 5 से 6 लाख रुपए का खर्चा आता है, और लगभग 12 लाख की बिक्री हो जाती है। इसको चकरपुर कानपुर में मंडी में बेचना पड़ता है। सर्दी के मौसम की फसल है। गर्मी आते आते खत्म हो जाती है। स्ट्रॉबेरी खेती की जानकारी होने पर तत्कालीन जिला अधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने खेतों पर जाकर निरीक्षण किया था, और इसकी खेती करने के लिए प्रोत्साहित भी किया था। किसान का फोन नंबर-9759803075 है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button