खेत खलिहान

सुबह से हो रही रूक रूक कर बारिश से किसानों के खिले चेहरे

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क,कंचौसी, ब्लॉक रिपोर्टर बृजेश बाथम
कंचौसी,औरैया
आज सुबह से हो रही रूक रूक कर बारिश से किसानों के मुरझाए चेहरे खिल गए।खासतौर से धान की फसल उपजाने वाले किसानों के लिए यह वर्षा अमृत के समान है।कई दिनों से सूख रही धान की फसल को फिलहाल प्रकृति ने अमृत रूपी जल प्रदान करके किसानों की जीविका को बचा लिया है। किसानों का कहना है कि यह वर्षा मक्का,बाजरा,आदि सभी फसलों के लिए लाभदायक है।खासतौर से छोटे मझौले किसान जिनके पास सिंचाई के साधन नही है उनके लिए यह वर्षा वरदान साबित हो रही है। यदि मौसम ने साथ दिया तो धान की पैदावार ठीक ठाक होगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button