ग्राम के खलिहान पर दबंगों ने किया कब्जा ग्रमीणों में आक्रोश !

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
17 अक्टूबर 2022
ग्राम समाज के खलियान में दर्जनों दबंगों ने अवैध कब्जा कर बनाया आशियाना। ग्रामीणों में दबंगों के खिलाफ पनप रहा आक्रोश
सिकंदरा कानपुर देहात। प्रदेश सरकार ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। लेकिन वहीं पर अमरौधा ब्लॉक के गांव मऊखास में प्रधान की मिलीभगत से दर्जनों दबंगों ने ग्राम समाज के 5 बीघा खाली पड़े खलिहान में अवैध रूप से कब्जा कर मकानों का निर्माण करा लिया है। लेकिन जिला प्रशासन अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में बौना साबित हो रहा है।
जिसके कारण ग्रामीणों में दबंगों के खिलाफ तीव्र आक्रोश पनप रहा है। प्राप्त खबरों के अनुसार अमरौधा ब्लाक के गांव मऊ खास में दर्जनों दबंगों द्वारा खलियान की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकानों का निर्माण कार्य कर लिया है। लेकिन भोगनीपुर तहसील प्रशासन दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने में निष्क्रिय साबित हो रहा है। जिसके कारण दबंगों के खिलाफ ग्रामीणों में दिनोदिन आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कानपुर देहात से जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की मांग की है।