होली के शुभ अवसर पर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम धूम धाम से आयोजित हुआ।

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क,लखनऊ,उत्तर प्रदेश (प्रयागराज मेजा)ओमप्रकाश विश्वकर्मा
प्रयागराज करछना में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम धूम धाम से आयोजित हुआ।बता दे की होली के शुभ अवसर पर करछना विकास खंड के परिसर में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ,जिस के मुख्य अतिथि करछना विधायक पियूष रंजन निषाद ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर समस्त तहसील परिषद के कर्मचारी व अधिकारीगण को होली की शुभकामनाएं दी।आयोजन कर्ता कमलेश द्विवेदी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने होली के शुभ अवसर पर एक दूसरे के ऊपर अबीर गुलाल खेलकर होली मनाई।करछना ब्लॉक परिसर में भव्य होली मिलन समारोह में तिवारी बंधु ने” रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे”जैसे गानों को गाकर ब्लॉक परिसर में सबको मंत्रमुग्ध किया। तिवारी बंधु (सुजीत व मंजीत) ने होली के शुभ अवसर पर होली गीत के साथ बेलवरिया, होली गीत से बैठे हुए सभी को आनंदमय किया।उपर्युक्त कार्यक्रम होली मिलन समारोह में करछना एसीपी अजीत सिंह चौहान, करछना थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह, वीडियो करछना देव कुमार ,त्रिवेणी पांडेय,नन्हें पांडेय,संदीप तिवारी,मोनू तिवारी ,पंकज दुबे मंडल अध्यक्ष करछना ,अजय सिंह मंडल अध्यक्ष भिरपुर,प्रमोद तिवारी, एसके तिवारी, विनोद प्रजापति जिला मंत्री ,राम तवोल पटेल पूर्व प्रमुख ,डाक्टर भगवत पांडेय ,पप्पू त्रिपाठी पूर्व प्रधान बसही, सुरेश पांडेय प्रधान पुरैनी, चंदन शुक्ला प्रधान,विनोद तिवारी प्रधान ,धर्म राज पटेल प्रधान , धीरू तिवारी प्रधान,विजय यादव,नरेंद्र यादव,राजा तिवारी,अजय कुमार,एसपी मिश्रा सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।