उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष विकार अहमद ने उमेश गुप्ता को भरथना नगर अध्यक्ष की दोबारा सौंपी कमान

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल

भरथना। राष्ट्रीय व्यापार मंडल की भरथना नगर इकाई का पुनर्गठन हुआ जिसमें जिला अध्यक्ष विकार अहमद ने उमेश गुप्ता पर भरोसा जताते हुए दोबारा भरथना नगर की कमान सौंपी और नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया और प्रमाण पत्र सौंपा तदोपरांत उमेश गुप्ता ने अपनी कार्यकारणी की घोषणा की जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश शुक्ला, संजीव कुमार (संजू), राजेश बाथम, संजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष चरन सिंह, योगेश वर्मा, सौरभ गुप्ता,अंशु वर्मा,
महामंत्री श्यामजी पोरवाल (नेक्से), देवाशीष चौहान, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, मंत्री हिमांशु पोरवाल, राजेश माहेश्वरी, संत कुमार, मीडिया प्रभारी सागर पोरवाल,अरुण बघेल एवं अंकुर वर्मा, अमित कुमार सहित कई अन्य नए सदस्य बने इस अवसर पर सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष आदेश चौधरी, संरक्षक दीपक नाथ चौधरी (जिला उपाध्यक्ष भाजपा) एवं मंडल अध्यक्ष भाजपा ओमप्रताप सिंह बंटू की उपस्थिति में प्रमाण पत्र वितरित किये गए। इस मौके पर भरथना के नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता व उनकी टीम द्वारा मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष आदेश चौधरी व जिलाध्यक्ष विकार अहमद, जिला महामंत्री सुनील तिवारी, जिला महासचिव अशोक दुबे, जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश चित्रवंशी, शिवम गुप्ता, देवेंद्र मिश्र युवा नेता आकाश चौधरी का फूल माला व पटका पहनाकर स्वागत किया गया और सभी आगुंतको को प्रतीक चिन्ह भेंट किए।
कार्यक्रम का संचालन देवाशीष चौहान ने किया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय व्यापार मण्डल की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारणी का आभार प्रकट किया गया और कहा कि शीर्ष नेतृव ने उन पर जो भरोसा जताया है और उनको जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं उसका बखूबी निर्वहन करेंगे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button