रमजान के पवित्र महीने में कुरान हुआ मुकम्मल

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा।
19 मार्च 2024
#औरैया।
हजरत बाबा शाह जमाल शाह स्थित बिलाल मस्जिद में माहे रमजान के पवित्र महीने पर मस्जिद में हाफिज अल्तमश चिश्ती द्वारा सुनाई गई। कुरान जिसमें 8 दिन में कुरान हुआ मुकम्मल, मुस्लिम संविदा के लोगों ने सुनी कुरान शरीफ, कुरान शरीफ मुकम्मल होने के बाद मस्जिद में दुआ के लिए उठे हाथ। मुल्क में अमन और चैन की मांगी गई दुआएं, और नात शरीफ वह तकरीर की गई और दीन के बारे में तालीम भी दी गई। वही हाफिज अल्तमश चिश्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि माहे रमजान का महीना बड़ी ही बरकतों का महीना है इस महीने में ज्यादा से ज्यादा लोग इबादत करते हैं और रोजे रखते हैं। नमाजे अदा करते हैं।
इसके अलावा इस महीने में ज्यादा से ज्यादा लोग गरीब मजबूर बेसहारों की मदद करते हैं खैरात, जकात वा अपनी जान और माल का सदका भी निकालते हैं। इसके अलावा लोगों से हाफिज अल्तमश चिश्ती ने अपील की इस माहे रमजान में लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करें जिससे, हमारे साथ-साथ उनकी भी ईद हो जाए। हर मुसलमान पर रोज फर्ज है। हर मुसलमान को रोजा रखना चाहिए और अपने रब को राजी करना चाहिए। माहे रमजान का बहुत पवित्र महीना हैं। कुरान शरीफ मुकम्मल होने के बाद मुस्लिम संविदा के लोगों ने हाफिज अल्तमश चिश्ती को फूल मालाओं से व उपहार देकर उनका इस्तकबाल किया। वही इस मौके पर बिलाल मस्जिद के खादिम रईस कादरी, जमाल शाह कमेटी की सेकरेटी मास्टर मंसूर ,ताहिर खा, बंटी सुनार मोहम्मद काशिफ, रबियुल नूर बंगाली, बापी बंगाली, शमशाद फौजी, पप्पू राईन, हाफिज पेंटर, हाफिज गुलजार, अब्दुल सलाम, आरिफ खान, जमील वारसी जाहिद अख्तर, शरीफ, अफरोज, फिरोज फारूकी, इमरान, नदीम कादरी, चांद बाबू, आदि मुस्लिम संविदा के लोग रहे मौजूद।