अधिवक्ता शिवम शर्मा बने भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा।
10 मार्च 2024
#औरैया।
भाजपा के औरैया जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता व जिला प्रभारी आनंद सिंह द्वारा संयुक्त रूप से औरैया जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता शिवम शर्मा को भाजपा विधि प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। अधिवक्ता शिवम शर्मा को विधि प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाए जाने पर जिले के लोगों ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस, सांसद प्रतिनिधि रिया शाक्य, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अछल्दा डॉ शरद सिंह राणा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू चौहान, रमेश गुप्ता, एडवोकेट अभय सेंगर, अनिल शुक्ला, अमित मिश्रा, सतीश गोयल, हरी नारायण तिवारी, आशीष वर्मा, अधिवक्ता रामपाल सिंह चौहान, पूर्व सभासद बंटू गुप्ता, विकल सेंगर, हर्ष प्रताप सिंह सेंगर, कुनाल तिवारी आदि प्रमुख हैं।






