संवेदना ग्रुप द्वारा देवकली धाम में लगवाया गया लगभग 40 फ़ीट ऊँचा शिव त्रिशूल

पवित्र पुरुषोत्तम श्रावण मास में पूजन -अर्चन कर स्थापित हुआ त्रिशूल
ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम औरैया जिला ब्यूरो चीफ रामप्रकाश शर्मा।
संवेदना ग्रुप द्वारा एक और मील का पत्थर स्थापित करते हुए देवकली धाम पर बाबा कालेश्वर के दरबार में एक विराट शिव त्रिशूल स्थापित कराया गया। जिसकी ऊँचाई लगभग 40 फ़ीट है। सुनहरे रंग के इस त्रिशूल की छटा देखते ही बनती है। एक त्रिशूल को मंदिर प्रांगण में स्थापित करते ही पूजन – दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र होने लगी। गौरतलब है कि संवेदना परिवार द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण के चार वर्ष पूर्ण किये है पिछले चार वर्षों से प्रतिदिन – निरंतर भोजन का वितरण किया जा रहा है इसके अतिरिक्त दो शव वाहन, एम्बुलेंस, चार फ्रीज़र, निःशुल्क पुस्तक बैंक, अंतियेष्टि स्थल, सेल्फी पॉइंट, वस्त्र बैंक, गौरैया के घौसले, प्याऊ, कंबल वितरण, निर्धन कन्या विवाह में मदद जैसी कई सेवाएं निरंतर प्रदान की जा रही हैं।
आज संस्था के सदस्यों द्वारा विधि – विधान से पूजन अर्चन किया गया। समस्त प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र हो गयी। शिव स्त्रोत, शिवाष्टक एवम हनुमान चालीसा का वाचन हुआ। डमरुओं की ध्वनि से महाकाल का धाम गूंज उठा । त्रिशूल की स्थापना में सहयोग हेतु आदरणीय महंत शिव जी दास जी , अरुण गुप्ता , गुड्डू सिंह चौहान , प्रदीप वर्मा को संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।शिव तांडव हेतु बालकों एवम रंगोली हेतु बालिकाओं को सम्मानित किया गया साथ ही संस्था ने मंदिर परिसर में जमीनी स्तर पर सेवा कर रहे भोले भक्तों को भी माल्यार्पण एवम सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया एवम सुरक्षा में तैनात जवानों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के संजीव पोरवाल, अनुपम पोरवाल, बबलू बाजपेयी, गुरुमीत सिंह , हरमिन्दर सिंह, अमित यादव,विष्णु गहोई,प्रवीण पाल, आनंद भदौरिया,पिंकू राजावत,विवेक सेंगर,सौरभ चौहान,किशन गहोई,सौरभ पोरवाल, दीपांशु पोरवाल, शिवा सिकरवार, मोनू पाल, बंटू बरसईया, मंगलेश गहोई आदि लोग उपस्थित रहे।
ॐ नमः शिवाय ????????❤️????





