उत्तर प्रदेशलखनऊ

परशुराम सेवा समिति ने 22 अप्रैल को जसबंतनगर में परशुराम शोभा यात्रा में भाग लेने की अपील की

ग्लोबल टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क रिपोर्ट

संजीव भदौरिया
लखना बकेवर

इटावा।ब्राह्मण शक्ति पुंज संयुक्त मोर्चा इटावा के तत्वावधान में ब्राह्मण स्वाभिमान समिति जसबंतनगर, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा,परशुराम सेवा समिति उ.प्र.,ओम ब्राह्मण महासभा,ब्राह्मण जागृति महासभा इटावा,राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ इटावा,ब्राह्मण चेतना परिषद, अखिल भारतीय कान्य कुब्ज ब्राह्मण महासभा औरैया आदि संगठन एक जुटता के साथ सहभागिता करेगें।
परशुराम जन्मोत्सव पर 22 अप्रैल को जसबंतनगर में आयोजित होने वाली परशुराम शोभा यात्रा में परशुराम सेवा समिति बढ़चढ़ कर भागीदारी करेगी।परशुराम सेवा समिति उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट,प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा बॉबी,महामन्त्री जयशिव मिश्रा,संरक्षक हरिप्रकाश चौधरी,प्रदेश सचिव मुकेश दीक्षित, कोषाध्यक्ष राजेंद्र देव दुबे,महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति अग्निहोत्री, महिला जिलाध्यक्ष गीतिका तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी धीरज अग्निहोत्री ने समिति के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों से परशुराम जन्मोत्सव पर 22 अप्रैल को प्रात: 9 बजे जसबंतनगर में आयोजित होने वाली भव्य परशुराम शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button