उत्तर प्रदेशकानूनलखनऊ

सीडीओ ने बिलरायां-पनवाड़ी मार्ग से अहिरोरी ब्लॉक तक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का किया निरीक्षण


ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क

बी जी मिश्र
हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना द्वारा अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी प्रथम सुमंत कुमार, जल निगम फूल सिंह, विद्युत प्रथम विक्रम गंगवार के साथ बिलरायां पनवाड़ी मार्ग से अहिरोरी ब्लॉक तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य का निरीक्षण किया गया। जिसका निर्माण लोक निर्माण विभाग,प्रा0ख0,हरदोई द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जांच की गयी कि कार्य की लागत क्या है। वर्तमान में लागत के सापेक्ष कितनी धनराशि प्राप्त/व्यय हुई है। वर्तमान में धनराषि की उपलब्धता है अथवा नहीं। कार्य योजना के अनुसार कार्य का निर्माण चल रहा है अथवा नही। कार्य पूर्ण होने की तिथि क्या है। यह कार्य व्यय धनराषि के सापेक्ष वर्तमान में पूर्ण हुआ है अथवा नहीं। क्या वर्तमान में चल रही गति के अनुसार कार्य समय से पूर्ण हो पायेगा। मौके पर कार्य की गुणवत्ता कैसी है, परियोजना में प्रयुक्त की जा रही ईंटें, सरिया, गिट्टी, सीमेण्ट, बालू व अन्य सामग्री की गुणवत्ता कैसी है तथा आगणन के अनुसार कार्य कराया जा रहा है अथवा नहीं। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विधानसभा क्षेत्र गोपामऊ में राजकीय पालीटेक्निक भवन के निर्माण कार्य ( मुख्यमंत्री की घोषणा)। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद कार्य योजना के अनुसार कार्य का निर्माण चल रहा है अथवा नही। कार्य पूर्ण होने की तिथि क्या है। यह कार्य व्यय धनराषि के सापेक्ष वर्तमान में पूर्ण हुआ है अथवा नहीं। क्या वर्तमान में चल रही गति के अनुसार कार्य समय से पूर्ण हो पायेगा। निरीक्षण के समय मौके पर मुख्य भवन, वर्कशाप, प्रिंसीपल आवास, टाईप-4 आवास दो नग, टाईप-3 आवास 01 नग, टाईप-2 आवास 01 नग, गेस्ट हाउस, 100 कि0ली0 क्षमता का ओवर हेड टैंक पूर्ण पाये, परन्तु फिनिसिंग का कार्य अवशेष है। वर्तमान समय में फिनिसिंग एवं स्थल विकास का कार्य प्रगति पर है। कार्य की गुणवत्ता प्रथम दृष्टया संतोषजनक पायी गयी। चूूकि फिनिसिंग का कार्य हो रहा था, अतएव प्रयुक्त की जा रही सामग्री पुट्टी, पेन्ट, खिड़कियों में शीशा आदि की गुणवत्ता प्रथम दृष्टया संतोषजनक प्रतीत हो रही थी। स्ट्रीट लाईट कोलेक्स की कम्पनी की लगायी गयी हैं। वी.0सी0वी0 स्टाल नहीं है,उसे स्टाल कराया जाये । खिड़कियों में शीषे का कार्य अधूरा है। बीम की धार कोर सही नहीं पायी गयी, जिसे ठीक कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिये गये। स्थल पर पुटटी एवं फिनिसिंग का कार्य कई जगहों पर सही ढंग से नहीं किया गया है, जिससे पर्यवेक्षण की शिथिलता दृष्टिगोचर होती है। कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को इस ओर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता हैै।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button