उत्तर प्रदेशलखनऊ

बार एसोसिएशन रसड़ा का चुनाव संपन्न …!

ग्लोबल टाइम्स -7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क तहसील रसड़ा सुनील कुमार

चुने गये द्वारका सिंह अध्यक्ष, कौशल कुमार तिवारी कोषाध्यक्ष

रसडा़( बलिया) सत्र 2022-23 के लिए मंगलवार को तहसील बार एसोसिएशन (रसड़ा) केअध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद का
चुनाव सकुशल सम्पन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर द्वारिका सिंह तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर कौशल कुमार तिवारी ने जीत दर्ज की। अन्य पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव अधिकारी उदय नारायण सिंह के अनुसार मतदान में कुल 117 अधिवक्ताओं ने वोट डाला अध्यक्ष पद के लिए द्वारिका सिंह को 61 मत और उनके प्रतिद्वंद्वी गिरीश नारायण सिंह 56 वोट मिले।इस प्रकार चुनाव में द्वारिका सिंह फिर अध्यक्ष चुन लिए गए। वे पहली बार सत्र 2013-15 के लिए अध्यक्ष चुने गए थे। तब उन्होंने मात्र चार वोटों से जीत दर्ज की थी।जबकि दूसरी बार 2017-18 में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। उधर, कोषाध्यक्ष पद पर कौशल कुमार तिवारी को 81 मत मिले, जबकि उनके खिलाफ अखिलेश कुमार सिंह को मात्र 34 वोटों से संतोष करना पड़ा। दो अधिवक्ताओं ने नोटा को अपना मतदान किया। इस प्रकार कौशल तिवारी ने अखिलेश सिंह को 47 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की।
एसोसिएशन के अन्य पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें मंत्री पद पर अनिल कुमार, संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर संजय कुमार, संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) पद पर संजय दत्त व संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) पद पर बब्लू प्रसाद चुने गए।कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में कपिलेश्वर दयाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।मिठाई भी बांटी गयी। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में एल्डर्स कमेटी तहसील बार एसोसिएशन के उमेश दत्त, सुरेंद्र नाथ उपाध्याय, उदय नारायण सिंह, भुवनेश्वर पांडे, सुनील चौरसिया रहे। उधर, अधिवक्ता प्रमोद सिंह, रविशंकर श्रीवास्तव बबलू, संजय तिवारी, मंजीत सिंह, जगदीश यादव आदि ने बधाई दी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button