अडानी मामले में हिंडन वर्ग रिसर्च पर जांच हेतु सौंपा ज्ञापन

ग्लोबल टाइम्स-7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
फै़याज़उद्दीन सा़गरी शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। अधिकार सेना के जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार के नेतृत्व में संगठन से जुड़े कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए बताया हिंडन वर्ग रिसर्च नामक एक विदेशी वित्तीय समूह ने अपने वेबसाइट पर 24 जनवरी को भारतीय व्यवसायिक समूह अदानी ग्रुप के संबंध में एक कथित रिसर्च पेपर जारी किया है। कथित रूप से 2 साल के अनुसंधान के बाद प्रस्तुत हिंडन वर्ग रिसर्च में यह दावा किया गया है कि अडानी ग्रुप दर्शकों से स्टार्ट हेरा फेरी तथा अकाउंटिंग प्राण में संलिप्त रहा है। इस रिसर्च से अडानी ग्रुप पर धन शोधन, टैक्स धन राशि की चोरी तथा भ्रष्टाचार जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रिसर्च में अडानी ग्रुप पर मॉरीशस, यूएई तथा कैरेबियन द्वीप समूह के टैक्स हैवन में सेल कंपनी बनाए जाने के भी आरोप हैं। इसमें अडानी ग्रुप से गंभीर अनियमितता विषय 88 सवाल भी पूछे गए हैं।
अधिकार सेना ने अडानी ग्रुप के संबंध में प्रकाशित एक हिंडोन वर्ग रिसर्च में लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच की मांग की है।