उत्तर प्रदेश

शिवरात्रि पर्व पर मन्दिरों पर ना फैलने पाए अव्यवस्था तिर्वा पुलिस ने की तैयारी पूरी !


राजेन्द्र सिंह धुआँधार
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क लखनऊ उत्तर प्रदेश
कन्नौज : शिवरात्रि का पावन पर्व जनपद सहित देश भर में जोर शोर से मनाए जाता हैं।
कन्नौज के तिर्वा नगर में सिद्धपीठ भगवान दौलेश्वर मंदिर को भी भव्यता से सजाया जा रहा है। यहां शिवरात्रि पर हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ने संभावना है। इसके अलावा नगर क्षेत्र के अन्य कई मंदिरों में भक्तों का भारी हुजूम उमड़ सकता है। पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन भी अपनी तैयारी में जुट गया है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था मंदिरों या विभिन्न मार्गों पर ना फैले, इसको लेकर तिर्वा कोतवाली में एक बैठक का आयोजन किया गया।
कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बैठक में मौजूद नगर के प्रबुद्ध वर्ग के लोगो से पर्व को व्यवस्थित तरीके से मनाया जाय, इसको लेकर राय मांगी।
इस पर बैठक में मौजूद लोगों ने अपने अपने विचार रखे।
बैठक में कहा गया कि नगर के दौलेश्वर मंदिर मार्ग पर बल्लियों की सहारे वेरिकेटिंग करवाई जाय। आने जाने वाले दर्शनार्थियों को एक रास्ता आने और दूसरा जाने वाला ब्यबस्थित किया जाय। साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर रखी जाय। भीड़ में अराजक तत्व ना घुसने पाएं, इसको लेकर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाय।
निजी वाहनों और बड़े वाहनों को मंदिर से पर्याप्त दूरी पर खड़ा करवाया जाय।
बैठक में तमाम बिंदुओं पर बेहतर व्यवस्था को लेकर सुझाव दिए गए।
इस पर पुलिस बल के साथ मौजूद कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जनमानस को पर्व पर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी, इसको लेकर मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त महिला पुरुष पुलिस बल भी लगाया जाएगा। जो भी आवश्यक होगा वो व्यवस्था करके पर्व पर जनमानस को सहूलियत दिए जाने का कार्य करवाया जायेगा।
मौके पर नगर के दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button