उत्तर प्रदेश

वैश्य समाज एकता समिति का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ आयोजित

सम्मेलन में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दिलाई शपथ

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम औरैया सिटी रिपोर्टर नारायण किशोर पोरवाल।

जय वैश्य एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को शहर के काली गार्डन गेस्ट हाउस में पधारे। गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ किया। इससे पूर्व समिति के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनकर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि आदि का स्वागत किया। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मौजूद लोगों को संस्था के प्रति नियमों को लेकर शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य अतिथि ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विशेष जोर दिया।


जय वैश्य एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव पोरवाल रविवार को शहर के काली गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पहुंचे, जहां पर उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ किया। इसके साथ ही पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को फूलमाला पहनकर गर्म जोशी से स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को समिति के नियमों को लेकर शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि समिति को मजबूती प्रदान करना हम सभी का फर्ज एवं कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है। इस लिए हम सभी लोग मिलकर संगठन का प्रचार-प्रसार करते हुए संख्या बल को बढ़ाएं, जिससे समिति को मजबूती मिल सके। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज को एक जुटता का प्रदर्शन करना होगा, तभी शासन और प्रशासन में इसका प्रभावी असर हो सकेगा। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता ने कहा कि संख्या में एक हमेशा अकेला रहता है, यदि उसके पीछे शून्य लगा दिया जाए तो दहाई बन जाती है। इसी तरह से एक-एक मिलने से 11 बनते हैं तथा यह संख्या अनंत भी हो सकती है। इस लिए हम सभी को समिति के प्रति निष्ठा का भाव अपनाते हुए समिति संगठन को मजबूती देने की महती आवश्यकता है। इसके अलावा कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, चेयरमैन स्वदेश पोरवाल अटसू, चेयरमैन गणेश शंकर पोरवाल लखना, प्रदेश अध्यक्ष युवा शंकर पोरवाल, बृजेंद्र गुप्ता (गुड्डू दादा) अरविंद पोरवाल पूर्व चेयरमैन दिबियापुर, विपिन मित्तल जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव संजीव पोरवाल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में वैश्य समाज के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं अन्य लोग शामिल रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button