एन.जी.ओ.सिटी युवा छात्र समिति रजि. उ. प्र. नें ओम दीक्षित को सौंपी नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
भरथना एन. जी. ओ. सिटी युवा छात्र समिति रजि. उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अभिलाष सिंह गौर प्रदेश महासचिव ठाकुर आकाशदीप गौर के निर्देशन में संरक्षक मंडल सदस्य बृजेश पोरवाल, पंकज गुप्ता सीटू, जिला अध्यक्ष गौरव गुप्ता, जिला महासचिव चंदन शर्मा के द्वारा 28/01/2024 दिन रविवार को एन.जी.ओ.सिटी युवा छात्र समिति रजि. उत्तर प्रदेश भरथना नगर की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें नगर अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ओम दीक्षित को सौंपी गई। और नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी किशोर शर्मा, गौरव वर्मा,आर्यन भारती को दी गई।
इस खास मौके पर नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने संरक्षक मंडल एवं जिला अध्यक्ष व महामंत्री का फूलमाला और पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
तत्पश्चात संरक्षक मंडल, जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया और समिति का रजिस्टर्ड प्रमाण पत्र प्रदान किया।
नगर की जिम्मेदारी संभालते हुए नगर अध्यक्ष ओम दीक्षित ने कहा समिति ने जो भी जिम्मेदारी हम सभी को सौंपी है उसका निर्वाह हम सभी तन मन धन से पूरी जिम्मेदारी से निभाने का कार्य करूंगा और संगठन की नीति एवं कार्यों को आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करूंगा तथा जल्द से जल्द भरथना नगर की शेष बची कार्यकारणी का गठन करुंगा।
इस मौके पर जिला कार्यकारणी सदस्य भरत मंधवानी द्वारा संरक्षक मंडल एवं जिला अध्यक्ष व महामंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
जितेंद्र अवस्थी एवं विकास माथुर के साथ अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।