जिलाधिकारी के निर्देश पर लगी जन चौपाल।

तहसीलदार अनीता शेखर ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं।
शासन की क्रियान्वित योजनाओं की दी जानकारी।
ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात न्यूज
18/05/2023
उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप कानपुर देहात जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देश पर भोगनीपुर तहसील के रैगवां गांव में राजस्व ”जन-चौपाल” का आयोजन किया गया। जिसमें भोगनीपुर तहसीलदार अनीता शेखर ने पहुंचकर ग्रामीणों का हाल जाना और शासन द्वारा चलाई जा रही क्रियान्वित योजनाओं का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति परखी। । इसी दौरान तहसीलदार अनीता शेखर ने नामांतरण, बटवारा, सीमांकन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के संंबंध में जानकारी भी ली। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल में तहसीलदार अनीता शेखर ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के गांवो में जन-चौपाल एवं राजस्व शिविर का आयोजन किया गया है। इसके माध्यम से राजस्व प्रकरणों का अच्छा समाधान किया जा रहा है। जिससे जनसामान्य की समस्याओं के समाधान में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर जनचौपाल के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।