एसजीएस पीआईसी में पीएम के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का लोगों ने देखा सीधा प्रसारण

उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड रुपए की 14619 योजनाओं का हुआ शुभारंभ
जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा।
19 फरबरी 2024
#औरैया।
प्रधानमंत्री द्वारा सोमवार को लखनऊ में निवेशकों की मौजूदगी में 10 लाख रुपए करोड़ की 14619 परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया जिसका बिधूना कस्बे के श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में लगाए गए टीवी स्क्रीन पर लोगों ने सीधा प्रसारण देखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश की 10 लाख करोड रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए प्रत्येक परियोजना का विस्तृत ब्यौरा जनता के समक्ष पेश किया गया साथ ही इससे प्रदेश में 34 लाख लोगों को रोजगार हासिल होने की भी जानकारी दी गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 10 वर्षों में अपने कार्यकाल में की गई उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि जो मुद्दे सदियों से लंबित थे उन्हें सुलझाने का प्रयास किया भव्य राम मंदिर का निर्माण कराकर पांच शताब्दियों के इंतजार को समाप्त किया 7 दशकों को बाद करतारपुर कॉरिडोर खोला गया कई दशक के इंतजार के बाद अनुच्छेद 370 से मुक्ति दिलाई। उन्होंने कहा भारत विश्व की बड़ी शक्ति बनने की तरफ अग्रसर है। इस मौके पर संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधान परिषद सदस्य प्रांशू दत्त द्विवेदी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज युवाओं महिलाओं गरीबों किसानों की शक्ति को विकसित भारत के निर्माण की ताकत में बदल रहे हैं। सदियों से लंबित मुद्दे भाजपा सरकार में सुलझाए गए हैं और भाजपा सरकार के कार्यकाल में निरंतर देश व प्रदेश तरक्की के शिखर पर आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके भाजपा सांसद सुब्रत पाठक की प्रतिनिधि रिया शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भारत दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। भारत की आर्थिक सैन्य व सांस्कृतिक ताकत बढ़ने का मतलब है कि हर परिवार का जीवन स्तर सुधरेगा परिवार की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मौके पर उप जिलाधिकारी हरिश्चंद्र तहसीलदार रणवीर सिंह नायब तहसीलदार पियूष साहू कानूनगो जगदेव सिंह यादव प्रधानाचार्य डीपी सिंह सूर्यवंश सिंह सेंगर विनोद कुमार सिंह कुशवाह रविकांत दीक्षित रोहित यादव अवनीश कुमार तरुण राज सिंह कुशवाह प्रमोद पाल आदि अधिकारियों के साथ ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता अभय सेंगर अनिल शुक्ला सौरभ भूषण शर्मा लाल सिंह सेंगर अंकुर तिवारी कुणाल तिवारी यश गुप्ता प्रशांत चौहान सम्राट श्रीवास्तव सार्थक चतुर्वेदी अर्पित परिहार करन श्रीवास्तव योगेंद्र तिवारी आदि प्रमुख भाजपा नेताओं के साथ छात्र-छात्राएं व तमाम आम लोग मौजूद थे।






