शेमफॉर्ड स्कूल के बच्चो ने सजाई रंगोली

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
09 नवंबर 2023
#औरैया।
शहर के शेमफोर्ड स्कूल में दीपावली के पावन अवसर पर रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़े जोश के साथ रंगोली को सजाया। रंगोली में भगवान गणेश की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र लग रही थी वहां पर मौजूद अतिथियों ने छात्र-छात्राओं की रंगोली को सराहा और भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र गुप्ता ने दीप प्रज्जवलन कर मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित कर किया। सर्वप्रथम विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने हांथों से रंगोली सजाई। फिर निर्णायक मंडल ने अपना निर्णय दिया, निर्णायकों ने कहा कि बच्चो की कार्यकुशलता इतनी अद्भुत है कि निर्णय लेना मुश्किल हो रहा है। रंगोली में बच्चों ने फूलों की कईआकृतियां बनाई। निर्णायकों को निर्णय लेने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा।इस मौके पर पर विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि हम विद्यालय के बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़े रखने का हमेशा प्रयास करते हैं इसलिए हम समय समय पर एैसी एक्टिविटी करवाते रहते हैं। प्रधानाचार्या नरुरा ने कहा कि इस तरह त्योहारों के अवसर पर होने वाली एक्टिविटी से विद्यार्थी अपनी संस्कृति व इतिहास को याद रखते हैं। इस अवसर पर
प्रबंधक देवेंद्र गुप्ता,वाइस प्रिंसिपल वी डी रॉय , दीप्ति सेठी, रचना दुबे आदि अध्यापक मौजूद रहे।