उत्तर प्रदेशलखनऊ

व्यापारियों के बीच आकर मिलता है सुकून-इंदर सिंह

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
06 जून 2023

#अजीतमल,औरैया।

इटावा लोकसभा क्षेत्र के औरैया जिले के ब्लाक अजीतमल में स्थित ब्लाक सभागार में भाजपा ने “विशाल व्यापारी सम्मेलन” आयोजित किया। “विशाल व्यापारी सम्मेलन” में हिमाचल प्रदेश के विधायक इंदर सिंह व भारतीय उघोग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम मोहन दुबे पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के विधायक इंदर सिंह ने कहा कि उ० प्र० के व्यापारियों के बीच आकर ऐसा सुकून महसूस होता है कि मानो आज हम एक भाई के रूप में अपने परिवार के लोगो से चर्चा कर रहे हों।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह सरकार है। जिसमे केंद्र में मोदी जी व उ० प्र० के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश से गुंडागर्दी को समाप्त किया है। मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश निवेश का हब बनकर उभरा है। सिर्फ भारत ही नही अपितु वैश्विक स्तर पर भी उत्तर प्रदेश की छवि उद्योग व व्यापार लगाने के मामले में इतनी बेहतर हुई कि कोई भी उत्तर प्रदेश में सुरक्षित व्यापार कर सकता है। उन्होंने व्यापारी भाईयों से अपील करते हुए कहा कि आपकी जिम्मेदारी है कि उप्र में भाजपा की सभी लोकसभा सीट पर आगामी 2024 में होने वाले चुनावों में विजई दिलवाने का संकल्प ले और फिर से केंद्र में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करे, उप्र की योगी सरकार आप लोगों से जुड़े हुए जनहित के सभी कार्यो को पूरा करने में आपका यह सभी लोग सहयोग करेंगे। इससे पूर्व सम्मेलन को श्याम मोहन दुबे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, भाजपा जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री कौशल राजपूत, भुवन प्रकाश गुप्ता, धीरेंद्र गौर, अजीतमल ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष अजीतमल प्रतिनिधि अखिलेश चक, दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, अछल्दा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश पोरवाल, संजय पोरवाल, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान, विश्वभर सिंह भदौरिया, अवनीश ठाकुर, कमलेश अवस्थी, ब्रज किशोर तिवारी, गोविंद दुबे इटावा, चक्रेश जैन, ढपले, अमित तिवारी रवि, सौरभ राजपूत, पवन दुबे मौजूद रहे। वही अजीतमल ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय ने सभी अतिथियों का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button