भारतीय किसान यूनियन जनसभा की तैयारी के साथ सुनी गई किसानों की समस्याएं

राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों ने जनपद में भ्रमण कर किसानों की सुनी समस्याएं
जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा।
19 फरबरी 2024
#औरैया।
भारतीय किसान यूनियन (ददू गुट) के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी ने सोमवार को औरैया जनपद का भ्रमण कर किसानों की समस्याओं को सुना और संगठन को मजबूत करने के लिए कहा। राष्ट्रीय कार्यकारी के मंत्री हरिओम सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण करना उनका परम कर्तव्य है। किसानों के लिए उन्हें जीना है और किसानों के लिए मरना है, किसान अन्नदाता है। आज अन्नदाता मर रहा है, कर्ज में डूब रहा है। कर्ज में उनके परिजन जीते है, कर्ज में ही मरते हैं। सरकार को चाहिए उनकी समस्याओं का समाधान कर ऐसी स्थिति बनाएं जो उनका कायाकल्प हो सके।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन को मजबूत कर बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा, जो राष्ट्रीय स्तर का होगा। इसके लिए जगह तलाश की जा रही है। निश्चित होने पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी। किसानों की समस्याओं के लिए भारतीय किसान यूनियन से उनका तात्पर्य है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार सॉरी ने कहा सबसे पहले संगठन को मजबूत करें तभी हम किसानों के अच्छी तरीके लड़ाई लड़ सकते हैं। अंबेडकर ने कहा था, शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। जब तक हम संगठित और शिक्षित नहीं होंगे तब तक हमारा विकास नहीं हो सकता है। राजनीतिक पार्टियां हमेशा हमें शिकार बनती रहेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विजय कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, विपिन कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, शैलेंद्र प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष, पवन पाठक जिला उपाध्यक्ष, अटल बिहारी पूर्व प्रधान, रविंद्र पांडे, सेवा अग्रवाल, अनमोल पांडे, संचित पाठक, दिलीप कुमार, सत्यम, हरिओम पाठक, किसान यूनियन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के एवं प्रदेश स्तर की पदाधिकारी को फूलमाला पहनकर उनका स्वागत किया गया।