उत्तर प्रदेशलखनऊ

तहसील सिकंदरा में करीब 200 गरीब महिलाओं को किया गया कम्वलो का वितरण। गरीब महिलाएं कंबल को पाकर खुश नजर दिखी

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
4 जनवरी 2023

सिकंदरा कानपुर देहात। आसमानी शीतलहर को देखते हुए तहसील सिकंदरा के मीटिंग हॉल में सरकारी स्तर पर तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव की अध्यक्षता में करीब 200 गरीब महिलाओं एवं पुरुषों को गर्म कम्वलो का वितरण किया गया। प्राप्त खबरों के अनुसार भीषण शीतलहर को देखते हुए आज तहसील सिकंदरा के हाल में लेखपाल द्वारा बनाई गई गरीबों की लिस्ट के अनुसार तहसीलदार सिकंदरा ने करीब 200 गरीब लोगों को कंबलों का वितरण कर शीत लहर से बचाव करने हेतु जागरूक किया। उल्लेखनीय है कि कंबल वितरण की खबर पाकर कई सैकड़ा महिला एवं पुरुष कंबल पाने की ललक में तहसील परिसर के चक्कर भांजती नजर आई।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button