रैपुरा के ग्रामीणों ने चित्रकूट डीएम से की लिखित

लापरवाही पीडब्ल्यूडी विभाग –
शिकायत,अधूरी पड़ी २००मीटर सड़क नहीं हो सका निर्माण कार्य पूरा!
ग्रामीणों की चेतावनी -१५ दिनों तक नहीं हो सका अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण कार्य पूरा,रैपुरा गांव के ग्रामीण हो जायेंगे आंदोलित!
डीएम ने लिया संज्ञान जल्द ही होगा समाधान,
पीडब्ल्यूडी विभाग से ली जाएगी जानकारी एवं रिपोर्ट!
ALOK MISHRA
Global Times7 News Network Lucknow Uttar Pradesh
आज भी मानिकपुर के रैपुरा गांव के ग्रामीणों को सड़क नसीब नहीं हो सकी, जिससे कि आक्रोशित लगभग आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने डीएम को लिखित शिकायती पत्र देकर अतिशीघ्र सड़क का निर्माण कार्य कराये जाने की मांग की है ।
जहां एक तरफ सूबे की उत्तर प्रदेश सरकार एक ओर गांव से गांव को सड़कों को जोड़ने का निरंतर कार्य करने में दिन रात मेहनत कर रही है, व उखड़ी व गढ्ढा युक्त सड़कों को गढ्ढा मुक्त कराने को लेकर आये दिन पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाहियां रूपी कार्यप्रणाली व्यवस्थाओं में पेंच कसने से पीछे नहीं हट रही है जिससे आम जनता को आने जाने में किसी भी प्रकार कि परेशानियों का सामना न करना पड़े ।सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बनवाकर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है व लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में कई निर्माणित सड़कों पर कार्य तेजी से किया जा रहा है
तो दूसरी ओर जनपद के मानिकपुर तहसील अंतर्गत विकासखंड रामनगर के रैपुरा गांव ग्रामीण का गांव में सड़क निर्माण कार्य न पाने से धैर्य टूट गया, जिससे समस्याओ से आजिज आकर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंच कर डीएम से शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों
ने आरोप लगाते हुए बताया कि रैपुरा गांव में 200 मीटर तक सड़क अधूरी पड़ी है जिस कारण हम लोगों को 5 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। रैपुरा के रोड का भुगतान सरकार की तरफ से पूरा हो चुका है लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग व ठेकेदार द्वारा अभी तक 200 मीटर सड़क का निर्माण अभी तक नहीं पूरा कराया जा सका है।
जहां पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्मित इस सड़क से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है, किन्तु सड़क किनारे बने नालियों में कीचड़ गंदगी मलवे के लबालब होने से नाली का गंदा पानी सड़क के ऊपर ही हमेशा बहता रहता है, जिससे कि पूरे 12 महीने जलभराव रहता है । जिससे पास में बने आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों को गंदे पानी से भी होकर गुजरने पर विवश होकर निकलना पड़ता है। इन सभी समस्या से सम्बंधित शिकायत पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी के समक्ष रैपुरा के ग्रामीणों ने अपनी मांग रखी।

वहीं ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी अभिषेक आनंद को शिकायती पत्र के माध्यम से अतिशीघ्र सड़क बनवाये जाने की मांग की गई है। सड़क निर्माण कार्य कराये जाने हेतु शिकायती पत्र सौंपने हेतु मौके पर संदीप पटेल,सुनील पटेल,बद्री प्रसाद कमलेश,चंद्रशेखर, विनोद,अनुज पटेल,अंशु प्रधान पटेल आदि लगभग आधा सैकड़ा ग्रामीण मौजूद रहे !
यदि समस्याओ का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण हो जायेंगे आंदोलित!
चित्रकूट मानिकपुर तहसील, रामनगर विकास खंड गांव रैपुरा अधूरी पड़ी सड़क निर्माण कार्य न हो पाने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, रैपुरा गांव के ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस समस्या का निवारण जल्द नहीं किया जा सका तो सभी ग्रामीण 15 दिन बाद धरना व आंदोलित होने हेतु बाध्य भी हो सकते हैं जो कि बाद में शासन व प्रशासनिक अधिकारियों के लिए चुनौती भी साबित होगी !
क्या बोले चित्रकूट जनपद के आला अधिकारी व जिम्मेदार !
समस्या से सम्बंधित जानकारी आपके द्वारा प्राप्त हुई है,विभागीय स्तर से जांच कराते हुए अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी – जिलाधिकारी,चित्रकूट!http://pwd chitrkut
मामला संज्ञानित है, एक किमी स्वीकृत थी आठ सौ मीटर बना दी गई है,दो सौ मीटर भूमि विवादित था,जो कि निजी भूमि पड़ रही है, ज्वाईंट सर्वे करा लिया गया है,जिसमें रिपोर्ट आ चुकी है,फिर भी जिसमें प्रयास कर रहा हूं, फोर्स सहित कार्य मौके पर करवाया जाएगा –






