उत्तर प्रदेशलखनऊ

नेहरू युवा केंद्र के द्वारा मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

ग्लोबल टाइम्स-7, न्यूज़ नेटवर्क, सिटी रिपोर्टर अनुज यादव औरैया।

औरैया। नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर शहर के पोरवाल धर्मशाला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा कर्नाटक हुगली में हो रहे प्रधानमंत्री के टेलीकास्ट को एलसीडी के माध्यम से आए हुए गणमान्य नागरिकों एवं नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं को दिखाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज गुप्ता एडवोकेट, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष ने स्वामी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।
मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सादगी से जीवन यापन कर करते हुए अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया। भारतीय संस्कृति का झंडा लहराया 18 96 में शिकागो की धर्म संसद की बैठक में उन्होंने हिंदी में भाषण देकर एक नई उपलब्धि प्राप्त की थी 39 वर्ष की उम्र में 1902 में उनका देहांत हो गया था उनमें इतनी एनर्जी थी जिसको देश आज भी मानता है। उन्होंने आवाहन किया था जागो और लक्ष्य को प्राप्त करो। कार्यक्रम के आयोजक नेहरू युवा केंद्र जिला युवा अधिकारी अनवर वारसी ने कहा युवा स्वामी विवेकानंद के बताए हुए रास्ते पर चलकर अपना विकास करें और देश के विकास में भागीदार बने आज के कार्यक्रम में तमाम विभागों द्वारा देश में कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद जयंती पर संपन्न कराए जा रहे हैं उन्होंने कहा कुछ पद चिन्हों पर चलते कुछ अच्छे कार्य करके पद चिन्ह बनाते हैं। वह महान कहलाते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की टेलीकास्ट कार्यक्रम में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त किया। बेच लगाकर स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किए गये। अध्यक्षता कर रहे विपुल चौहान शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ने कहा शिक्षा के द्वारा देश का भविष्य संवारा जा सकता है। स्वामी विवेकानंद ने शिक्षित और संस्कारवान होकर देश में अलख जगाई थी। कार्यक्रम में आए सभी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सक्षम सेंगर एडवोकेट संस्थापक संवेदना ग्रुप, विकास शर्मा, अनुपम गुप्ता सहित नेहरू युवा केंद्र के एनवाईवी शिव पूजन, अनुज कुमार त्रिपाठी, आदर्श कुमार, आयुष सक्सेना, विनय यादव, निया दीक्षित, अंजना पाल, देवेंद्र पाल, शिल्पी पाल व मुकेश सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य एके राज ने किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button