लखनऊ

सभासदों ने निमार्ण कार्य मानक के अनुरूप न होने पर जिलाधिकारी से की शिकायत

मनोजकुमार
ग्लोबल टाइम्स
न्यूज नेटवर्क
लखनऊ उत्तर प्रदेश

अलापुर, बदायूं – अभी कुछ दिन पहले नगर पंचायत अलापुर सदस्यों ने इंडिया मार्का हैंडपंप की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। 16 फरवरी को नगर पंचायत अलापुर के सभी सभासदों ने इकट्ठा होकर नगर के अंदर ठेकेदार द्वारा संबंधित वार्डों में निमार्ण कार्य मानक के अनुरूप न कराये जाने के संबंध में जिलाधिकारी मनोज कुमार को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें सभी सदस्यों ने बताया कि नगर पंचायत अलापुर के वार्ड में कुछ दिन पहले ठेकेदार द्वारा इंटरलॉकिंग सड़कों पर कार्य कराया जा रहा था। जो कि ठेकेदार के द्वारा मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा है जब इसके बारे में नगर पंचायत अलापुर अध्यक्षा को बताया गया की नगर के अंदर सड़कों का निर्माण कार्य बेहद घटिया तरीके से किया जा रहा है और पत्थर डालने का केवल नाम किया जा रहा है कहने के बाद भी निर्माण कार्यों में कोई भी सुधार ठेकेदारों के द्वारा नहीं किया जा रहा है और इंडिया मार्का हैंडपंप नगर के अंदर लगाए गए थे उनमें भी मानक के अनुरूप नहीं लगायें गए हैं जिसके कारण नगर की जनता को परेशानी हो रही है जब अध्यक्षा ने इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। 16 फरवरी को नगर पंचायत अलापुर के समस्त सभासदों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी मनोज कुमार को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए जनहित कार्यों के गुणवत्ता की जांच कर ठेकेदार के खिलाफ और अवैध संरक्षण देने वालों के लोगों के खिलाफ विधि कार्रवाई करने की मांग की है देखना यह है कि शिकायत करने के बाद शासन प्रशासन नगर पंचायत अलापुर में हो रहे विकास कार्य की जांच कर क्या कार्रवाई करते हैं।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button