उत्तर प्रदेश

व्यापार मंडल की महिला पदाधिकारीयों ने सेंट्रल जेल पहुंच कर महिला कैदियों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल

इटावा।उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला संगठन की प्रदेश मंत्री एंव महिला थाना की काऊंसलर श्री मती सुशीला राजावत के नेतृत्व मे व्यापारी नेताओं ने आज सैन्ट्रल जेल महोला पहुंच कर महिला कैदियों से उनका हाल चाल पूछा तथा उन्हें महिला संम्बन्धित आवश्यक वस्तुओं को प्रदान किया, इस अवसर पर मौजूद लगभग पचास महिला कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और बरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर निदान का आश्वासन दिया,इस अवसर पर व्यापार मंडल की महिला जिलाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, रेनू शुक्ला, निशा यादव, प्रदीप त्रिपाठी, आशीष भदौरिया, श्री मन्न नरायन तिवारी सहित जेल स्टाफ मौजूद रहा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button