लखनऊ

प्राकृतिक आपदा भूकंप से बचाव के लिए मॉकड्रिल का किया गया आयोजन ! कन्नौज

राजेंद सिंह, ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क लखनऊ उत्तर प्रदेश
कन्नौज ।
जनपद मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में पुलिस और एनडीआरएफ की टीम द्वारा प्राकृतिक आपदा भूकंप से निपटने के लिए संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया ।
आपदाओं में प्रमुख प्राकृतिक आपदा भूकंप पढ़ने के लिए जनपद कन्नौज स्थित नवीन पुलिस लाइन में एनडीआरएफ की बटालियन के साथ पुलिस ने ड्रिल का अभ्यास किया जहां भूकंप जैसी आपदा का सीन क्रिएट कर आपदा में होने वाली विभिन्न स्थितियों को दर्शाया गया उसके बाद किस प्रकार से एनडीआरएफ और पुलिस के जवानों द्वारा लोगों की मदद की जाती है उसका नाटक रूपांतरण किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम करने से आपदा में राहत कार्य करने में आसानी होती है उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ कमांडेंट की अगुवाई में 30 सदस्य टीम के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button