उत्तर प्रदेश

यमुना तट की समस्याओं के निराकरण के लिए पालिका अध्यक्ष के आवास पर भेंट की

नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट औरैया।
02 फरबरी 2024
#औरैया।

एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया के सदस्यों ने यमुना तट से संबंधित समस्याओं के निराकरण तथा यमुना तट के सौंदरीकरण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता के आवास पर भेंट की।
समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र यमुना नदी में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कई गंदे नाले अनवरत गिर रहे हैं, सैकड़ों श्रद्धालु अपनी आस्था के चलते धार्मिक पर्वों पर यमुना नदी में डुबकी लगाने आते हैं, जबकि यमुना जल आचमन करने योग्य भी नहीं है, जल प्रदूषण के कारण जलीय प्रजातियां धीरे-धीरे विलुप्त हो रही हैं। यमुना नदी में गिरने वाले गंदे नालों की रोकथाम तथा यमुना तट के सौंदर्यरीकरण तथा जेसीबी द्वारा समतलीकरण आदि जन समस्याओं पर विचार विमर्श कर उनके निराकरण के लिए आग्रह किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए आश्वासन दिया, समिति के संस्थापक ने बताया यमुना तट व अंत्येष्टि स्थलों की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए समिति का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही ग्राम पंचायत कस्बा खानपुर के प्रधान से भेंट करेगा। आयोजन में प्रमुख रूप से बैंक से सेवानिवृत शेखर गुप्ता, योगेश गुप्ता, सुनील अवस्थी, अखिलेश पोरवाल, संतोष कुशवाहा, अखिलेश पोरवाल, हिमांशु दुबे, सतीश पोरवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button