उत्तर प्रदेश

श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा में डौंडिया खेड़ा में भव्य आयोजन

बैसवाड़ा कल्याण समिति द्वारा अमर शहीद राजा राव राम बक्स सिंह की प्रतिमा पर 21 00 दिए जलाए

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी

उन्नाव तहसील बीघापुर थाना बारा सगवर क्षेत्र डौंडियाखेड़ा में सोमवार को बैसवारा कल्याण समिति द्वारा राजा रामराव बक्स सिंह के किले पर रामेश्वर मंदिर में साफ सफाई के बाद सुंदर कांड पाठ सम्पन्न हुआ। आयोजको ने अयोध्या में श्री राम चंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शाम 2 बजे से 4 बजे तक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। शाम को 21 सौ डीप प्रज्ज्वलित कर भजन गायन किया गया। समिति पदाधिकारी हरिओम सिंह ने बताया कि देश की जनता को गुलामी की जंजीरों से छुटकारा दिलाने के वाले अमर शहीदों को समिति द्वारा नमन कर दीप उत्सव मनाया गया। रामलला अपने घर आए हैं क्षेत्र खुशियों से सराबोर है। उपस्थित लोगों में क्षेत्रीय बैसवारा कल्याण समिति के महामंत्री हरिओम सिंह, अध्यक्ष मुन्ना अवधूत, सतीश कुमार बाजपेई, राकेश सिंह, दिनकर राव, अजय पाल सिंह, रमेश गोस्वामी, रमेश सिंह, विश्व मोहन सिंह, आर्यन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button