उत्तर प्रदेशलखनऊ

जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर दबंगो ने महिला को पीटा

क्रासर- पति की शिकायत के बाद थाने से नही मिला न्याय, पहुंचे एसपी की चौखट

Ashish singh
District correspondent
Global times 7news network fatehpur

फ़तेहपुर 21 जनवरी। आधा दर्जन दबंगों द्वारा पैतृक जमीन पर कब्जा किये जाने का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। दबंगों ने गाली गलौज कर महिला के साथ मारपीट की। मामले की शिकायत स्थानीय थाने में करने के बाद भी जब न्याय ना मिला तो पीड़िता ने एसपी की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई।

थाना कोतवाली क्षेत्र के सेमरपार मजरे रसूलपुर सानी गांव निवासी विनोद कुमार ने शनिवार दोपहर एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में उसकी पैतृक जमीन है। बीते शुक्रवार को विनोद खागा स्थित मंडी समिति किसी काम से गया था। इधर, शाम करीब चार बजे गांव के ओम नारायण लोध, कमलेश लोधी, मनोज लोध, उदय लोध, जेल सिंह लोधी व राधेश्याम लोध सहित आधा दर्जन दबंगों पैतृक जमीन पर कब्जा कर रहे थे। जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो विनोद की पत्नी गुड़िया देवी मौके पर पहुंचकर कब्जे का विरोध किया तो उक्त दबंगों ने गाली गलौज करते हुए महिला साथ मारपीट की। शोर-शराबा सुन ग्रामीण दौड़ कर पहुंचे तब तक आरोपी मौके से भाग निकले। हादसे में घायल महिला को आनन फानन एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम घर वापस लौटे महिला के पति विनोद को देख लाठी डंडा और असलहो से लैस दबंगों ने दौड़ा लिया। किसी तरह युवक ने भाग कर अपनी जान बचाई। मामले की शिकायत पीड़ित ने स्थानीय थाने में दी। आरोप है कि थाने में उसे भगा दिया गया। शनिवार को न्याय की आस में एसपी की चौखट पहुंचा पीड़ित न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button