उत्तर प्रदेशलखनऊ
टेल तक पानी नहीं पहुंचने से गेहूं की सिंचाई प्राभावित

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया, संवाददाता प्रफुल्ल शुक्ला।
सहार ब्लॉक के पुरवा महिपाल से निकले सुखमपुर माइनर में टेल तक पानी न पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। माइनर आधी अधूरी सफाई की गई है। पानी के अभाव में गेहूं की सिंचाई प्राभावित हो रही है। किसान राजू कुमार, अरविंद बाथम, मोतीराम, आशाराम, दीपू कुमार, मोहनलाल, आदि एक दर्जन किसानों ने बताया माइनर का पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है जिससे गेहूं की सिंचाई प्राभावित हो रही है। ट्यूबेल का सहारा लेकर सिंचाई करनी पड़ रही है जिससे किसानों की जेब पर आर्थिक मार भी पड़ रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारीयों को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन को समाधान नहीं हो सका है।विभाग के जेई मनीष कुमार ने बताया जल्द माइनर की सफाई करवाकर टेल तक पानी पहुंचाया जायेगा।






