उत्तर प्रदेश

भाजपा ने जिले के 13 मंडलों पर अध्यक्ष किए नियुक्त, सूची जारी

जीटी-7, नारायण किशोर पोरवाल सिटी रिपोर्टर औरैया।
15 जनवरी 2024

#औरैया।

भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने सोमवार को जिले के तीनो विधानसभाओ के अंतर्गत सभी 13 मंडल अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है जिसमे औरैया विधानसभा के अंतर्गत औरैया नगर में मंडल अध्यक्ष श्यामू अवस्थी के स्थान पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राम जी बाजपेई को मंडल अध्यक्ष, इंद्रपाल सिंह पाल औरैया देहात, अरविंद सिंह सेंगर मुरादगंज, शिवेन्द्र राजपूत अजीतमल एवं दिबियापुर विधानसभा के अंतर्गत जगमोहन सिंह चौहान दिबियापुर, राज्यवर्धन सिंह गौर अछल्दा, मान सिंह राजपूत बल्लापुर, गोविन्द मिश्रा फफूंद एवं बिधूना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिधूना नगर में आशीष वर्मा, बिधूना देहात में विमलेंद्र सिंह सेंगर, एरवाकटरा में हरी नारायण तिवारी, सहार में अशोक दोहरे, सहायल में राजेश राजपूत को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button