भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने बील्हापुर में किया वृक्षारोपण

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
पुखरायॉ
भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ने बील्हापुर गांव पहुंचकर वृक्षारोपण किया इस अवसर पर एक जनसभा को भी संबोधित किया उनके साथ ग्राम प्रधान मुशंरत खान भी मौजूद थे । भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि भाजपा सरकार में केंद्र व प्रदेश की सरकार हर गरीब मजदूर का ध्यान रखकर काम कर रही है सभी को सुरक्षा दे रही है नारी सम्मान किया जा रहा है महिला सशक्तिकरण व महिला आरक्षण पर भी विचार व्यक्त किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान मुसर्रत खान ने कहा कि गांव का विकास करने का उन्होंने जो बीड़ा उठाया है वह 5 साल तक जारी रहेगा गांव के विकास के लिए तन मन धन से समर्पित रहेंगे सबके साथ समान व्यवहार किया जाएगा ।रेणुका सचान ने अमृत सरोवर व पार्क में वृक्षारोपण भी किया इस अवसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे रेणुका संचान के अलावा ग्राम प्रधान मुसर्रत खान मुन्ना पठान रहमत अली रहमत अली हनीफ खान वा कई अन्य लोग उपस्थित थे






