उत्तर प्रदेश

महिला गोष्ठी का किया गया आयोजन

महिला विज्ञान जागरूकता पखवाड़े में प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि पर किया जागरूक

जीटी-7, तहसील संवाददाता रामजी पोरवाल औरैया
28 दिसंबर 2023

#औरैया।

अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति ने आज सोमवार को जनपद औरैया के गांव चिचौली में महिला विज्ञान जागरूकता पखवारा में महिलाओं की जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना पूजा दीप प्रज्वलित किया गया। सुमन चतुर्वेदी राष्ट्रीय सह महिला प्रमुख सक्षम द्वारा प्राकृतिक खेती/जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गयी, कि इस समय हम सभी को खेती में बदलाव करने का समय है। बहुत अधिक रासायनिक का उपयोग करने से खेती के पोषक तत्व सभी नष्ट हो जायेगे और ये कृषि सब बंजर हो जाएगी। तब आपकी पीढ़ी सोचिए क्या करेगी, क्या कहेगी की हमें क्या सौप कर गये। इस लिए सभी को इस पर विचार करने की जरूरत है। बदलने की जरूरत है। मौजूद महिलाओं से उनके विचार एवं सुझाव आमंत्रित किये गये, तो गोष्ठी में उपस्थित महिलाओ ने अपने गांव की स्थितियों को भी बारी-बारी से साझा किया।
अपने अनुभव साझा करते हुए जय देवी ने बताया कि हम अपने खेतों में बिना रासायनिक खाद और कीटनाशक के सब्जी का काम करते है। करेला और लौकी हम किचेन गार्डन भी कर रखे है। जय देवी ने बिना रासायनिक के की गई सब्जी की उपयोगिता के बारे में बताया कि इस पर किसान का खर्च बहुत कम हो जाता है। लागत कम आती है। जो सब्जी पैदा होती है उसका टेस्ट ही अलग है। इन सब्जियों को खाने से आदमी बीमार नही पड़ता है। बाजार में इसका दाम भी अच्छा मिलता है। इससे हमें रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। हम इस सब्जी को अपने परिवार में इस्तेमाल करते है और अन्य महिलाओ को भी इसी विधि से करने के लिए जागरूक कर रही है। समाज सेवी प्रतीक शुक्ला ने अपने उदबोधन में कहा कि समिति विगत कई वर्षों से महिलाओ को स्थायी आजीविका से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 18 गांव की 600 से अधिक महिलाओ को किसान उत्पादक संघ से जोड़ने का काम भी समिति द्वारा किया गया है। महिलाए 2020 से फ्लोरीकल्चर से जुड़कर महीने में 10 हजार से अधिक की कमाई कर रही है। 150 महिलाए जनपड़ में जैविक पद्धति से सब्जी उगाने के कार्य कर रही है। महिलाओ की विभिन्न प्रकार के अन्य रोजगार जैसे अच्छे ब्रीड के पशु पालन करना , डेयरी का विकास करना , क्रीम से घी निकालना, खोया बनाना, पनीर बनाना , रेडीमेड गारमेंट्स तैयार करना, आदि आजीविकापरक गतिविधियों से महिलाओवक विकास हुआ, महिलाए मुखर हुई हुई, परिवार के जीवन स्तर में बदलाव आया है। क्षेत्र में देखने को मिलता है महिलाए समिति के प्रति बहुत समर्पित है फील्ड में देखने को मिल रहा है। अत्यंत ही सराहनीय पहल है। समिति परियोजना सह समन्वयक विष्णु हरी द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया इस अवसर में राष्ट्रीय सह महिला प्रमुख सक्षम सुमन चतुर्वेदी, समाज सेवी, रेखा सविता, पूनम तिवारी, प्रतीक शुक्ला, शिप्रा अवस्थी, प्रगतिशील किसान जय देवी , अंकिता, विष्णु हरी, रेखा, राधा, रजनी, मनोरमा , राजरानी सोनम, आदि के सहित 82 महिलाए उपस्थित रही।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button