उत्तर प्रदेश

बैंक मैनेजर हुए जहर खुरानी के शिकार अस्पताल में भर्ती

                                              *झांसी से औरैया ड्यूटी पर आते समय रोडवेज बस में जहर खुरानों ने घटना को दिया अंजाम*                                                  *जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 15 जुलाई 2025*                                                      *औरैया।*  स्थानीय मोहल्ला तिलक नगर उत्सव गेस्ट हाउस में स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मैनेजर आज सोमवार 14 जुलाई को झांसी से रोडवेज बस द्वारा औरैया ड्यूटी आ रहे थे। रास्ते में वह जहर खुरानी गैंग के शिकार हो गयें। जहर खुरानी के सदस्यों ने उनकी दो अंगूठियां पर कर दी। कानपुर पहुंचने पर मैनेजर को थोड़ा होश आया। बस के चालक व परिचालक ने मैनेजर के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से घटना की जानकारी दी। इसके साथ ही परिजनों के कहने पर किसी दूसरी रोडवेज बस के द्वारा चालक और परिचालक ने औरैया भिजवा दिया। औरैया में परिजनों ने स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।                                            .हाल निवास शिवाजी नगर जनपद झांसी मूल निवासी रानीपुर थाना मोंठ जनपद झांसी भूपेंद्र यादव 28 वर्ष पुत्र नरेंद्र यादव जोकि औरैया तिलक नगर उत्सव गेस्ट हाउस स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के बैंक मैनेजर पद पर तैनात है। वह आज 15 जुलाई सोमवार को ड्यूटी के लिए अपने हाल निवास शिवाजी नगर झांसी से रोडवेज बस पर औरैया आने के लिए सवार हुए थे। रोडवेज बस जैसे ही मोंठ पहुंची उसी समय जहर खुरानी गैंग के दो लोग उससे मिले और उसे पहले बिस्किट खिलाएं इसके बाद उसे दही बड़ा खिलाया। कुछ ही देर में वह जब वेसुध हो गये। तभी जहरखुरानी के लोगों ने हाथों में पहने हुए उसकी दो अंगूठियां उतार ली। इसके बाद वह लोग रफूचक्कर हो गयें। उपरोक्त बैंक मैनेजर को उरई रोडवेज से उतरकर औरैया दूसरी बस द्वारा आना था। वेसुध होने के कारण वह कानपुर पहुंच गए। जब चालक व परिचालक ने कानपुर में उन्हें देखा तो जानकारी की। बुद-बुदाती की आवाज में उसने सारी बात बताई। चालक व परिचालक ने इस आशय की जानकारी दूरभाष के माध्यम से परिजनों को दी। परिजनों के कहने पर   चालक व परिचालक ने उपरोक्त बैंक मैनेजर को दूसरी रोडवेज बस में बैठाकर औरैया के लिए भेज दिया। बस औरैया पहुंचने पर परिवारीजन मिल गए और उन्होंने बैंक मैनेजर को स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में निजी साधन से भर्ती करायाअस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि जहर खुरानी के सदस्य बैंक मैनेजर की तो अंगूठियां हाथों से उतार कर ले गए हैं। मोबाइल एवं बैग सुरक्षित प्राप्त हो गया है। जहर खुरानी के शिकार हुए उपरोक्त बैंक मैनेजर का इलाज अस्पताल में चल रहा था।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button