उत्तर प्रदेश

पत्रकार के पिता के निधन पर हुई शोक सभा दी गई श्रद्धांजलि

जीटी-7, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट औरैया।
29 जनवरी 2024

#औरैया।

स्थानीय मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी बबलू गुप्ता के 92 वर्षीय पिता राजाराम गुप्ता का सोमवार की भोर निधन हो गया‌। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनका अंतिम संस्कार कालिंद्री तट पर नम आंखों के बीच कर दिया गया है। उनके निधन की खबर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। उनके निधन पर पत्रकारों ने एक शोक सभा का आयोजन किया जिसमें मृत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई एवं मृतक आत्मा को ईश्वर से चरणों में स्थान देने की कामना की गई है।
शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर औरैया निवासी एक दैनिक पेपर के पत्रकार बबलू गुप्ता के 92 वर्षीय पिता राजाराम गुप्ता के निधन पर पत्रकारों ने शहर के एक प्रतिष्ठान पर शोक सभा का आयोजन किया। शोक संवेदना एवं श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुशवाहा, राधेश्याम शुक्ला, राजीव शुक्ला, हिमांशु गुप्ता, राम प्रकाश शर्मा, सुनील गुप्ता, रवि दत्त तिवारी, पुष्पक शुक्ला, विवेक पोरवाल, गजेंद्र सिंह सेंगर, विवेक बिश्नोई, प्रवेश चतुर्वेदी, रोहित अवस्थी, गौरव श्रीवास्तव, सत्तेश तिवारी, अजय चौहान, केके दुबे, अरुण कुमार उर्फ हैप्पी श्रीवास्तव, रवि उर्फ भाईजी वर्मा, अशोक त्रिवेदी, मिथिलेश दुबे, मयंक तिवारी, हिमांशु दुबे, मनीष गुप्ता, मयंक पोरवाल श्रीकृष्ण पांडे प्रवीन गुप्ता, राजेश कश्यप, विवेक शिखरवार, जाहिद अख्तर, श्याम सिंह कुशवाहा सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार शामिल रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button