उत्तर प्रदेशलखनऊ

कस्बा राजपुर में परगनाधिकारी सिकंदरा सिकंदरा के नेतृत्व में निकली मतदाता जागरूकता रैली।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
4 मई 2023

सिकंदरा

मतदाता जागरूकता रैली में हजारों की तादात में छात्र-छात्राओं ने लिया भाग।

सिकंदरा कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील के कस्बा राजपुर में परगनाधिकारी सिकंदरा आशीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विद्यालय में पढ़ने वाले हजारों की तादात में छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान के प्रति मतदाताओं को संदेश दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कस्बा की प्रमुख सड़कों पर परगनाधिकारी सिकंदरा के नेतृत्व में हजारों की तादात में मतदाता जागरूकता रैली सुबह 9 बजे के लगभग नारों के साथ निकाली गई। जिसमें शिक्षक एवं छात्र एवं छात्राएं गगनभेदी नारे लगाकर नगर के मतदाताओं को जागरूक कर रहे थे। सबसे पहले मतदान करें, फिर अपना काम करें, मौलिक अधिकार हमारा है, मतदान का कार्य निभाना है। आदि नारों से कस्बा राजपुर गूंज गया। उल्लेखनीय है कि मतदाता जागरूकता रैली ने आज कस्बा राजपुर में आम मतदाताओं आकर्षित कर जागरूकता का संदेश दिया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button