पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने मेधावी छात्र की उच्च पढ़ाई(IIT मे दाखिले)की ली पूरी जिम्मेदारी।

Breaking
ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी

उन्नाव तहसील बीघापुर थाना बारा सगवर क्षेत्र के ग्राम धानी खेड़ा में पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह व उनके बड़े भाई मानवेंद्र प्रताप सिंह ने पिता की मृत्यु के बाद आर्थिक अभाव से (iit मे दाखिले) बाधित हो रही पढ़ाई की जानकारी मिलने पर छात्र की पूरी पढ़ाई के खर्चे की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर छात्र का उत्साह वर्धन किया। बीघापुर विकास खंड क्षेत्र के गांव धानीखेड़ा निवासी इंटरमीडिएट के छात्र शशांक गुप्ता के पिता मनोज गुप्ता की आकस्मिक मौत हो जाने के चलते उच्च पढ़ाई (IITमे दाखिले) बाधित होने वाली थी। सूचना पर पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने शशांक गुप्ता के घर जाकर बाधित पढ़ाई को प्रारम्भ करने तथा आगे की पढ़ाई में भी हर संभव मदद करने की बात कहते हुए पूर्ण आर्थिक सहायता प्रदान करने का वचन दिया। पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि जब बच्चे स्वतः शिक्षित होंगे तभी समाज शिक्षित व सुदृढ होगा। मदद लिए किसी को भी किसी के पीछे झंडा लेकर दौड़ने की आवश्यकता नही पड़ेगी। छात्र का उत्साह वर्धन करने वालो में पत्रकार निशाकांत दीक्षित पत्रकार आदित्य दीक्षित रामजी यादव, समाजसेवी फसल चिकित्सक उद्यान पति बृजेन्द्र प्रताप सिंह ‘राजू’, मुन्ना सिंह, दिलीप प्रधान, संदीप सिंह प्रधान, चन्द्रिकासिंह रामबाबू गुप्ता,आशू सिंह, मानवेन्द्र प्रताप सिंह पिंकू सिंह अशोक निर्मल, गोलू सिंह निहाली खेड़ा, कुलदीपसिंह विपिन सिंह, प्रखर सिंह, सुनील निर्मल, आशू प्रधान, श्यामबाबू पासवान, शिवकुमार यादव, पत्रकार सुमित द्विवेदी, भगवती मास्टर, सत्येंद्र सिंह, रोहित गुप्ता, गोविंदा गुप्ता, पंकज सिंह प्रधान, कमलेश यादव, संजू सविता, कुंवर सविता,दुर्गाशंकर निर्मल,आर्यन चौधरी, आदि रहे।





