कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त बिधूना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

*कांग्रेस ही जनता की हितैषी, कांग्रेस मजबूती को जुटे पार्टीजन-जिला प्रभारी विकास सोनकर*
*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट राम प्रकाश शर्मा। 15 जुलाई 2025*
*#बिधूना,औरैया।* कांग्रेस पार्टी के बिधूना ब्लॉक के नवनियुक्त अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को बिधूना कस्बे के श्री वाटिका में आयोजित हुआ जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला प्रभारी मुख्य अतिथि विकास सोनकर द्वारा अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाए जाने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत सम्मान भी किया गया। . इस मौके पर संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला समन्वयक विकास सोनकर ने कहा कि कांग्रेस ही सच्चे मायने में जनता की हितैषी है आज अधिकांश गैर कांग्रेसी दल धार्मिक जातीय उन्माद के सहारे सत्ता हासिल करने के लिए भाईचारे में जहर खोलने के साथ जनता की समस्याएं भी बढ़ा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद जनता भी फिलहाल अपना भला बुरा नहीं समझ पा रही है लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा जनता के हक अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे है और यही कारण है कि कांग्रेस की ओर जनता काफी आशा भरी निगाह से निहार रही है और कांग्रेस का जनाधार भी निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हमारे कांग्रेस नेताओं की कुछ खामियां रही जिसके कारण हमारे कांग्रेसजन ना चाहते हुए भी खामोश होकर बैठ गए लेकिन अब कांग्रेस पूरी ताकत से देश, प्रदेश, शहर, जिला, तहसील ,ब्लाक, से ग्राम पंचायत और गांव स्तर तक संगठन की मजबूती के लिए प्राण प्रण जुट गई है और अपने रूठे पार्टी कार्यकर्ताओं को पुनः एक बार कांग्रेस से जोड़ने प्रयास भी शुरू हो गए हैं जिससे निश्चित रूप से आने वाला समय कांग्रेस का होगा। .श्री सोनकर ने कहा कि आज भ्रष्टाचार बेरोजगारी महंगाई खाद की कमी सिंचाई की समस्या जल संकट अपराध वृद्धि खराब सड़कों फसल का वाजिब मूल्य न मिलने महंगी शिक्षा जैसी तमाम समस्याओं से जनता परेशान है ऐसे में सम्मानित जनता की भी जिम्मेदारी है कि वह है अपने हक अधिकार व समस्याओं की निराकरण के लिए कांग्रेस का सहयोग करें। उन्होंने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष से जल्द अपनी कमेटी बनाकर अनुमोदन के लिए भेजने की भी अपील की। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधव दुबे, जिला उपाध्यक्ष नरेश कठेरिया, कृष्ण चंद्र गोयल, अशोक शर्मा, नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सिंह सेंगर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रवीण गुप्ता, अनुराग सोनी, नीरज दोहरे, श्याम सुंदर शाक्य, प्रधान गुड्डू सेंगर, ज्ञानवती, मीरा देवी, सरस्वती, संजय सेंगर संजू, अमित कुमार, एमपी सिंह, अशोक कुमार, भगवान सिंह चौहान, साबिर अली, अंसार अली, रजनी, कांती देवी, महेंद्र सिंह आदि प्रमुख कांग्रेसी नेताओं के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थें।