उत्तर प्रदेश

हर हर महादेव के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा को श्रद्धालु हुए रवाना

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर स्थित पवित्र गुफा अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का जत्था भरथना से रवाना हुआ।
नगर पालिका परिषद भरथना के प्रांगड़ में स्थापित श्रीकृष्ण मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत नगर पालिका भरथना के चेयरमैन अजय कुमार यादव “गुल्लू”‌व हिंदू मुस्लिम एकता की प्रतीक आविद मोहम्मद फल वाले ने यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं का शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर व घंटा प्रदान कर शुभकामनाओं सहित यात्रा को रवाना किया। नगर के ढेरों श्रद्धालुओं ने बम बम भोले व हर हर महादेव के जयघोष के साथ पुष्प वर्षा की तथा सभी की सफल सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

वार्ड संख्या 22 पूर्वी ब्रजराज नगर से सभासद बाबा बर्फानी सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील पोरवाल उर्फ नानू बाबा के नेतृत्व में मनोज राठौर, दीपक बजाज, राजीव त्रिपाठी, गोपाल पोरवाल, दीपक यादव एवं हरीश कुमार यात्रा पर रवाना हुए।
इस अवसर पर नगर के आबिद मोहम्मद फल वाले, देवेंद्र पोरवाल ज्ञान सूर्या अकैडमी प्रधानाचार्य गिरधारीपुरा,ऋषि, सुमित गुप्ता, सोनी चौधरी, विमल पोरवाल, राधेश पांडे, रोली यादव, संजय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल बृजेश पोरवाल, देवाशीष चौहान सहित नगर पालिका परिषद भरथना के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button