बिधूना में भाकियू टिकैत की हुई पंचायत में किसानों की उठाई गई मांगे

भाकियू नेताओं ने उपजिलाधिकारी को 6 सूत्रीय मांगों सौंपा ज्ञापन
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
15 जुलाई 2023
#बिधूना,औरैया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत की किसान पंचायत बिधूना तहसील कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित हुई जिसमें किसानों ने किसान एकता के नारे बुलंद करते हुए किसानों की समस्याएं उठाई और 6 सूत्रीय मांगों से संबंधित उप जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की किसान पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के तहसील अध्यक्ष गुरबख्श सिंह पाल ने कहा कि समय से पहले मानसूनी भीषण बारिश से किसानों की उर्द मूंगफली मक्का सब्जी की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई है वहीं खाद विक्रेताओं द्वारा खाद की कमी दर्शा कर खाद की कालाबाजारी की जा रही है।
तहसील कार्यालय में प्रवेश के नाम पर वाहनों पर कर वसूला जा रहा है जिससे काश्तकारों को परेशानी हो रही है वहीं गांवों में जलभराव से संक्रामक बीमारियां फैल रही है वही अन्ना जानवर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं और इसके बावजूद शासन और प्रशासन चुप्पी साधे है जो काफी चिंताजनक है। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने यदि जल्द किसानों की समस्याओं का निराकरण ना किया तो किसान इसके खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक आंदोलन का बिगुल बजाने को मजबूर होंगे। भाकियू नेताओं द्वारा उप जिलाधिकारी निशांत तिवारी व उप जिलाधिकारी न्यायिक राम अवतार वर्मा को संयुक्त रूप से सौंपें गए ज्ञापन में भीषण बारिश से बर्बाद हुई उर्दू मूंगफली मक्का की फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने खाद की आवश्यकता के अनुसार खाद की पर्याप्त उपलब्धता कराने और कालाबाजारी रोकने, बंबों में टेल तक पानी पहुंचाने तहसील में प्रवेश के नाम पर वाहनों पर लगने वाले कर को किसानों के लिए माफ कराने गांव में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने व आवारा जानवरों की समस्या से निजात दिलाने आदि 6 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उप जिलाधिकारी निशांत तिवारी ने किसानों की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर समस्याओं के निराकरण करने का भरोसा दिया। इस मौके पर भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल सेवाराम शर्मा संजय सिंह विनोद सिंह यादव सुरेंद्र सिंह बाबा भारत सिंह अनंतराम जबर सिंह सुरेंद्र सिंह नंदकिशोर शर्मा वेद प्रकाश तिवारी वीरेंद्र सिंह पाल कैलाश बाबू राम प्रकाश जवाहरलाल धर्मपाल रामवीर श्री कृष्ण लाल बहादुर रईस रामदास आत्माराम फूल सिंह जवाहरलाल हरगोविंद सिंह सरोजनी देवी किशन लाल रामविलास श्यामलाल आदि किसान नेता प्रमुख रूप से मौजूद थे।






