सिकंदरा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पटेल चौक पर स्वर्ण जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
24 दिसंबर 2022
सिकंदरा कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर पटेल चौक सिकंदरा पर दीप प्रज्वलित कर उद्योग व्यापार मंडल सिकंदरा के करीब दो दर्जन व्यापारियों ने स्वर्ण जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्राप्त खबरों के अनुसार सिकंदरा उद्योग व्यापार मंडल के करीब 2 दर्जनों व्यापारियों ने एकजुट होकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आज शाम 6 बजे के लगभग पटेल चौक स्मारक कस्बा सिकंदरा पर दीप प्रज्वलित कर स्वर्ण जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष मोहम्मद कलाम, महामंत्री विनोद शुक्ला, कोषाध्यक्ष शहीम अंसारी पप्पू बिश्नोई बबलू सभासद, जयप्रकाश गुप्ता, दानिश अंसारी, शिवकुमार कटियार पूर्व शिक्षक के अलावा दो दर्जन व्यापारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।