सर्वजातीय सामूहिक विवाह में 26 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

न्यू बुंदेलखंड फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित सर्वजातीय कन्या विवाह उत्सव के तहत लिए सात फेरे
भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी जोड़ों को दिया आशीर्वाद
उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रागुट) के जिलाध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू बाजपेई ने कार्यक्रम को सराहा
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो औरैया।
27 नवंबर 2023
#औरैया।
नगर के नुमाइश मैदान में सोमवार को न्यू बुंदेलखंड फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित सर्वजातीय कन्या विवाह उत्सव के तहत 26 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामकर सात फेरे लिए। जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता एवं उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रागुट) के जिला अध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू वाजपेई ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सभी जोड़ों को गृहस्थी के लिए पूरा सामान दिया। न्यू बुंदेलखंड फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अंशिल सोनी, सतीश आदि सदस्यो ने बारात की अगुवाई करते हुए 26 दूल्हों के साथ बैंड बाजे की धुन पर नाचते गाते हुए विवाह स्थल तक पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता एवं उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू , वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश अवस्थी, गुड्डू शिवहरे, दीक्षांत गुप्ता, राहुल गुप्ता, वेदांत गुप्ता ने दांपत्य जीवन में प्रवेश कर रहे युवा जोड़ों को खुशहाल और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं देकर जोड़ो को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि आज 26 जोड़ो की बारात में शामिल होने का अवसर मिला। कहा कि नव दंपत्ति अपने माता पिता की सेवा करते हुए खुशहाल जीवन व्यतीत करें। इसके साथ ही उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू वाजपेई ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम से अपव्यय बच जाता है। ऐसे कार्यक्रम समाज हित में अति आवश्यक है। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। आपको बताते चलें कि इस सामूहिक विवाह समारोह में दो जोड़े मुस्लिम एक जोड़ा बौद्ध के अलावा शेष हिंदू धर्म के अनुयाई शामिल रहे हैं। इस अवसर पर वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर रहे दंपत्ति और उनके परिजन उपस्थित रहे। वही पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों को पगड़ी, स्मृति चिह्न, मालार्पण कर सम्मानित किया।