उत्तर प्रदेशलखनऊ

ऑपरेशन मुस्कान के तहत बालक सकुशल बरामद

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
17 नवंबर 2023

#औरैया।

थाना क्षेत्र दिबियापुर में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक निर्मल पुत्र मंगल सिंह निवासी असवी थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात उम्र 05 वर्ष जो दिनांक 16 नवंबर 2023 को पुलिस को सूचना मिली की मेरा पुत्र घर से बिना बताये कहीं चला गया है। इस सूचना पर थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए काफी खोजबीन कर दिनांक 16 नवंबर 2023 को सकुशल बरामद कर उसके परिवारीजनों को सुपुर्द किया गया। परिजन अपने बच्चे को पाकर बहुत खुश हुए और पुलिस का धन्यवाद प्रकट किया तथा जनता द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button