उत्तर प्रदेशलखनऊ

पूर्व माध्यमिक विद्यालय लछियामऊ के चारों ओर गन्दगी का अंबार।

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क,0026 ब्लॉक रिपोर्टर बृजेश बाथम

सहार ब्लॉक के ग्राम लछियामऊ में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाउंड्री वॉल न होने से चारों ओर से गन्दगी से घिरा हुआ है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक माघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय में बाउंड्री वॉल न होने से लोग विद्यालय के आसपास ही गोबर कूड़ा फेकते है और अपने पालतू जानवरों को संरक्षण देते है। मना करने पर गाली गलौज और झगड़ा करने पर आमादा हो जाते है।कई समस्याओं से घिरा यह शिक्षण केंद्र बदहाली के आंसू बहा रहा है।स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि बरसात में कक्षाओं की छतों से पानी नीचे टपकता है।विद्यालय के आसपास गन्दगी होने से भयंकर संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।जबकि लछियामऊ और आसपास के गांवों में आई फ्लू,बुखार जैसी बीमारियों का संक्रमण फैला हुआ है।प्रधानाध्यापक का कहना है कि ग्राम प्रधान जयपाल से कई बार शिकायत करने के बाबजूद भी विद्यालय कि समस्या का समाधान नहीं हुआ।इस संबंध में जानकारी देने बाद ए बी एस ए ने बताया कि विद्यालय के निरीक्षण करने के बाद समस्या का निराकरण किया जाएगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button