उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिलाधिकारी ने 26 वीं कानपुर जोन अंतर्जनपदीय महिला व पुरुष बैटमिंटन प्रतियोगिता का फीता काटकर किया शुभारंभ

19नवम्बर को होगा प़तियोगता का समापन

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात
17 नवंबर 2023

खेल प्रतिभाओं को निखारने तथा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कानपुर देहात पुलिस के तत्वाधान में आयोजित 26 वीं कानपुर जोन अंतर्जनपदीय महिला व पुरुष बैटमिंटन प्रतियोगिता का स्टेडियम माती में जिलाधिकारी आलोक सिंह द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई गई, साथ ही खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं भी दी गई। जिलाधिकारी आलोक सिंह और पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने सांकेतिक तौर पर बैटमिंटन खेलकर कानपुर देहात व औरैया के बीच खेले गए मैच को भी देखा । प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में कानपुर देहात के अलावा झांसी, औरैया, इटावा, कानपुर नगर आदि की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का समापन 19 नवंबर को किया जाएगा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय, अग्निशमन अधिकारी, जिला क्रीडा अधिकारी आदि के साथ अन्य जनपदों से आए लोग व पुलिस के खिलाड़ी आदि उपस्थित है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button