उत्तर प्रदेश

सपा नेता के डॉक्टर पुत्र का शव घर आते ही मचा कोहराम

सपा नेता का डॉक्टर पुत्र मुजफ्फरनगर में थे तैनात, ड्यूटी कर लौटते समय हुई दुर्घटना

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
05 नवंबर 2023

#औरैया।

सपा नेता के डाक्टर पुत्र की मुजफ्फरनगर में एक सड़क हादसे में मौत की खबर आते ही जिले में शोक की लहर छा गई। मृतक डाक्टर ने कुछ महीने पहले ही एमबीबीएस डिग्री प्राप्त की थी और वह मुजफ्फर नगर मेडिकल कॉलेज में तैनात थे। वह शनिवार की भोर ड्यूटी के उपरांत अपने एक अन्य साथी के साथ कार से वापस लौट रहे थे तभी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे डॉक्टर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे बाद में दिल्ली रेफर कर दिया गया। मृतक डॉक्टर का शव देररात्रि औरैया आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। डॉक्टर का शेरगढ़ घाट पर रविवार को दाह संस्कार कर दिया गया।
शहर के हाइवे स्थित फौजी ढाबा के मालिक एवं सपा नेता कमलेश यादव उर्फ पप्पू के करीब 25 वर्षीय पुत्र विवेक ने हाल में ही मुजफ्फरनगर के एक मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था। जिसके बाद वह वहीं एक अस्पताल में अपनी सेवायें दे रहे थे। शनिवार की भोर वह अपने एक साथी डाक्टर के साथ कार से ड्यूटी करके वापस हॉस्टल पर जा रहे थे। तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर आगे गन्ना लेकर जा रहे एक ट्राले में पीछे से जा घुसी जिससे विवेक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार चला रहा उनका साथी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। इधर जैसे ही सड़क हादसे में सपा नेता के पुत्र की मौत की खबर आयी तो जनपद में शोक की लहर छा गई। समाजवादी पार्टी के नेताओं के अलावा अन्य पार्टी के नेताओं, व्यापारियों ने सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया। वहीं शनिवार की देवरात्रि मृतक डॉक्टर का शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। मृतक डॉक्टर का दाह संस्कार रविवार को यमुना तट शेरगढ़ घाट पर कर दिया गया। डॉक्टर की मौत से सभी की आंखें नम थी। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू, सपा जिला महासचिव ओम प्रकाश ओझा, पूर्व ब्लाक प्रमुख विश्वनाथ सिंह सेंगर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि रमेश चंद्र शर्मा, सपा प्रदेश पदाधिकारी रामपाल यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, प्रदेश सचिव अमित यादव, सपा प्रदेश सदस्य नाथूराम शर्मा, विश्वकर्मा महासभा के महामंत्री मुकेश शर्मा, ग्राम प्रधान जैतपुर अभिषेक यादव, युवा नेता समाजसेवी प्रधान प्रतिनिधि अनुज यादव के अलावा वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुशवाहा, रवि दत्त तिवारी, रामप्रकाश शर्मा, विवेक बिश्नोई, राजेश कश्यप, हैप्पी श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव, अनिल राजपूत, रवि वर्मा, शिवम पाल आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button