उत्तर प्रदेशलखनऊ

बिधूना क्षेत्र में नवदुर्गा शोभा यात्रा निकालने के बाद हुआ मूर्ति विसर्जन

शोभा यात्रा एवं मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस सुरक्षा में रही मुस्तैद

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
25 अक्टूबर 2023

#बिधूना,औरैया।

नवरात्रि पर बिधूना नगर व क्षेत्र में पंडालों में प्रतिस्थापित हुई दुर्गा प्रतिमाओं का दशहरा पर मंगलवार को नगर की सड़कों पर शोभायात्राएं निकाल जाने के बाद रामगंगा नहर पर मूर्ति विसर्जन किया गया। इस शोभा यात्रा एवं मूर्ति विसर्जन के मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक चारू निगम व सीओ अशोक कुमार सिंह द्वारा भी भ्रमण किए जाने के साथ पुलिस की तैनाती रही।
नवरात्रि पर बिधूना कस्बे के भगत सिंह चौराहा किशनी रोड बेला बाईपास नदी पुल तिराहे चंदरपुर चौराहे रामगढ़ रोड मंडी समिति के पास ओम नगर कॉलोनी समेत विभिन्न स्थानों पर पंडालों में प्रतिस्थापित की गई दुर्गा प्रतिमाओं की पूजा अर्चना के बाद नगर की सड़कों पर अलग-अलग बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्राएं निकाली गई। इन शोभा यात्राओं में शामिल महिला पुरुष युवा युवतियां बच्चे आदि श्रद्धालु रंग गुलाल उड़ाते हुए नाचते नाचते झूमते चल रहे थे। शोभा यात्रा के समापन के बाद श्रद्धालुओं द्वारा बिधूना कस्बे के समीप बेला रोड पर स्थित रामगंगा नहर पर विधिविधान से मूर्ति विसर्जन किया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम सीओ अशोक कुमार सिंह भी क्षेत्र में जगह-जगह भ्रमण कर पुलिस को दिशा निर्देश देते रहे वहीं कोतवाल श्रीकेश भारती निरीक्षक अपराध भूपेंद्र सिंह चौहान उपनिरीक्षक मुनीष कुमार उपनिरीक्षक मेवालाल महिला थाना प्रभारी सुनीता यादव आदि पुलिस अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैद रहा। इसी तरह अछल्दा नेविलगंज कुदरकोट ऐरवाकटरा उमरैन सहार बैवाह रामगढ़ हरचंदपुर बेला मल्हौसी याकूबपुर पुर्वासुजान रुरुगंज आदि कस्बों में भी दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकल जाने के बाद मूर्ति विसर्जन किया गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button