उत्तर प्रदेशलखनऊ

’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ योजनान्तर्गत ’’मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान

’ (फेज-04) के तहत माननीय जन प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में महिलाओं का प्रशिक्षण, अभिमुखीकरण, मोटीवेशनल मूवी कार्यशाला के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात
17 अक्टूबर 2023

प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु शरदीय नवरात्र के पर्व पर ’’मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान (फेज-04) के क्रम में दिनांक-17.10.2023 को
मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार तथा विशिष्ट अतिथि प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उ0प्र0 शासन, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला जिला प्रभारी अशोक राजपूत रागिनी भदोरिया रेणुका सचान आदि माननीय जन प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर ’’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ योजनान्तर्गत महिला शिक्षिका, महिला प्रधान, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, स्वयं सहायता समूह एवं महिला मंगल दल की महिलओं का प्रशिक्षण, अभिमुखीकरण एवं मोटीवेशनल मूवी कार्यशाला के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन इको पार्क माती में किया गया। जिसमें ब्राइट एंजल विद्यालय, अकबरपुर कानपुर देहात की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिला प्रोबेशन अधिकारी, कानपुर देहात द्वारा अवगत कराया गया कि ’’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ मुख्य लक्ष्य गिरते लैंगिक अनुपात में सुधार लाना, बालिकाओं की को सुनिश्चित करना, कल्याणकारी सेवाएं उपलब्ध कराने में सुधार, आर्थिक क्षेत्रों में बेटियों की भागीदारी को बढ़ावा देने तथा विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, घरेलू हिंसा, सखी वन स्टॉप सेन्टर, कार्य स्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न प्रतिषेध अधिनियम, महिला शक्ति केन्द, गुड टच बैड टच, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, चाइल्ड लेबर पर लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। संरक्षण अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ओझा द्वारा एडाप्सन वीक के अन्तर्गत (दत्तक ग्रहण) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में महिला शिक्षिका, महिला प्रधान, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, स्वयं सहायता समूह एवं महिला मंगलदल की महिलाओं का प्रशिक्षण, अभिमुखी एवं जागरूकता कार्यक्रम द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में वृहद जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित देहाती मार्ट के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला युवा कल्याण अधिकारी, महिला शिक्षिका, महिला प्रधान, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, स्वयं सहायता समूह, महिला मंगलदल, आशा बहू तथा जिला प्रोबेशन कार्यालय, कानपुर देहात से महिला कल्याण अधिकारी, एवं समस्त स्टाफ आदि लोग उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button